बुधवार को जनपद न्यायाधीश ने मुंसिफी कोर्ट का निरीक्षण किया।
उन्होंने साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को परखा। जनपद न्यायाधीश केके
शर्मा सुबह मुंसिफी कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने साफ-सफाई के निर्देश दिए।
साथ ही गर्मी में पेयजल व्यवस्था सही करने के भी निर्देश दिए। साथ ही
सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान जनपद न्यायाधीश के अलावा अन्य
न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।