फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुसकर शोहदों ने दों बहनों से की छेड़छाड़

Sat, 23 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में दो बहनें घर पर थीं। तभी गांव के शोहदे घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मां मथुरा में धार्मिक यात्रा पर गई थी। लौटने पर मां शिकायत करने गई तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



मां की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 सितंबर को 19 और 16 साल की बेटियां घर पर थीं। शाम के समय गांव के ही अंकित और कामेश घर में घुस आए और दोनों ने बेटियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों आरोपी धमकी देकर चले गए। मथुरा से लौटने पर दोनों बेटियों ने वारदात की जानकारी दी। इस पर ससुर के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई तो दोनों को पीटा। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें