फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वैश्यों के उत्थान के लिए कदम उठाए सरकार

Fri, 08 May 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुमंत गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जैथरा के नगर पालिका कार्यालय पर हुई। इसमें 42 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान कहा गया कि वैश्य समाज का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा समाज सबसे ज्यादा राजस्व देता है। सबसे ज्यादा शांत रहता है। सबसे ज्यादा परोपकार करते हैं। आंखें बंद करके सरकारों पर भरोसा करते हैं लेकिन फिर भी हम वैश्य बंधुओं के साथ पक्षपात किया जाता है। आज समय आ गया है कि हमको अपनी सूझबूझ से अपना भला बुरा सोचना होगा। जब हम निस्वार्थ भाव से सरकार का साथ देते हैं तो सरकार को भी हम वैश्यों के उत्थान एवं विकास के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव और चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आह्वान किया कि वैश्य समाज का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मनोज गुप्ता को स्थानीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष और अभिषेक गुप्ता काका को महामंत्री बनाया गया। शैलेंद्र गुप्ता, रणवीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, विपिन गुप्ता को संरक्षक, सतीश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, नरेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपेश गुप्ता सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष समेत 42 सदस्यीय कार्यकारिणी नियुक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें