फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विदेश तक महकेगी निधौली के गुलाब की खुशबू

Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां क्षेत्र के कई गांवों में गुलाब की खेती की जाती है। जिसकी रूह निकलवाने के बाद कन्नौज के व्यापारी ले जाते हैं। एक युवा महिला उद्यमी ने निधौली में ही स्टार्टअप शुरू किया है। जहां तैयार होने वाले खास ऑयल की देश ही नहीं, विदेश में भी आपूर्ति की जाएगी। इससे एटा के साथ ही निधौली कलां क्षेत्र को भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन



निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव झिनवार, गहेतु, रूपसपुर, सोरखा, लालपुर, खिदरपुर, सीतारामपुर, लालपुर, बाकलपुर आदि गांव में करीब तीन हजार बीघा क्षेत्रफल में गुलाब की खेती होती है। सबसे अधिक करीब 1200 बीघा खेती अकेले ग्राम पंचायत झिनवार में होती है। यहां छोटे-बड़े डेढ़ दर्जन कारखाने संचालित हैं। एक कारखाने में बीस से पचास भट्ठियां चलती हैं। यहां रूह तैयार की जाती है। जो मुख्य रूप से कन्नौज के व्यापारी बड़े स्तर पर ले जाते हैं। वहां गुलाबजल, इत्र, खास ऑयल आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं।


लेकिन स्थानीय स्तर पर गुलाबजल, खस ऑयल, इत्र आदि बनाने के लिए कभी पहल नहीं हुई। बाकलपुर की रहने वाली सुधा यादव ने झिनवार में कारखाना स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि चार-पांच साल से वह इस क्षेत्र में अध्ययन कर रही हैं। 2021 में वैज्ञानिकों की टीम एटा आई थी। उनसे गुलाब उत्पादों के बारे में काफी जानकारी मिली। मैंने मुख्य रूप से खस ऑयल पर काम शुरू किया है। जिसकी आपूर्ति के लिए दक्षिण भारत और विदेश की दो-दो कंपनियों से बात हुई है।
विज्ञापन




लखनऊ में हो चुकीं सम्मानित
सुधा यादव के अभिनव प्रयासों की चमक राजधानी तक पहुंच चुकी है। पिछले दिनों लखनऊ में हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके द्वारा गुलाबजल के बेहतरीन पैक का निर्माण कर प्रदर्शन और विक्रय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें