फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आरक्षी की नौकरी का झांसा दे फॉलवर ने तीन लाख ठगे

Thu, 10 Aug 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। थाना सकीट में तैनात फॉलवर (कुक) ने मैनपुरी के युवक को पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती कराने का झांसा दे ठगी का शिकार बना लिया। वर्ष 2020 में तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद नौकरी नहीं मिलने पर रकम मांगी गई तो देने से इनकार कर दिया। अब फाॅलवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला व थाना मैनपुरी क्षेत्र के गांव नगला कीर्ति निवासी कालीचरन ने फाॅलवर राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि राधेश्याम की मेरे गांव में ही ससुराल है। इसके चलते गांव आना-जाना था। वर्ष 2020 में उन्होंने कस्बा सकीट स्थित पीपल अड्डा पर मुझे बुलाया और पुलिस में आरक्षी के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 3 लाख रुपये ले लिए। बताया कि 5 अगस्त 2020 को रकम ली गई और 50 रुपये के स्टांप पर लिखकर दिया, लेकिन स्टांप अपने पास ही रख लिया। इसके बाद आज तक नौकरी नहीं मिल सकी। जब भी अपनी रकम मांगी गई तो लौटाने से मना कर दिया। तब अधिकारियों से शिकायत की। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि फाॅलवर के खिलाफ तहरीर आई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें