मोहनपुर रोड पर डा. राममनोहर लोहिया बाल विकास प्रदर्शनी का आयोजन 15 मार्च से किया जाएगा। बाल विकास प्रदर्शनी का आयोजन 15 मार्च से 15 अप्रैल तक होगा। अभी से मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में दुकान लगाने का काम अंतिम चरणों में हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन भी पहुंचने लगे हैं। हर दिन कुछ न कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टोरा टोरा झूला, नाव झूला, क्रास झूला सहित अन्य प्रकार के झूले होंगे। मंकी हाउस, मौत का कुआं, काला जादू, ब्रेक डांस आदि कार्यक्रम भी रहेंगे।