फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक से बीयर की तीन पेटियां निकालकर पी गया चालक

Sun, 09 Apr 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सरमनपुर निवासी ट्रक चालक अंकित के खिलाफ बीयर की पेटियां गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चालक के खिलाफ रवींद्र सिंह निवासी महुआ खेडा अलीगंज प्रतिनिधि बुलंद लॉजिस्टिक अलीगढ़ ने रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रक को 6 अप्रैल को अलीगढ़ से बीयर की 1400 पेटियां लेकर कुशीनगर के लिए भेजा गया था। जब उसकी लोकेशन चेक की गई तो बागवाला पर खड़ा पाया गया। इसके बाद आकर देखा तो ट्रक के ताले खुले थे लेकिन चालक नहीं था। जांच पड़ताल की गई। वहीं आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच की गई तो तीन पेटियां कम पाई गई हैं। चालक से पता किया तो बताया कि उसने दोस्तों के साथ यह बीयर पी ली है। सोमवार को ट्रक रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें