फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुरक्षा के लिए 5 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा जनपद

Thu, 08 Oct 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शारदीय नवरात्रि, महानवमी, विजयदशमी और अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद को पांच जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया। यहां जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जोन प्रथम में एसडीएम एटा श्वेता सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां कोतवाली नगर, कोतवाली देहात और बागवाला क्षेत्र में तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरपी शर्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। वहीं जोन द्वितीय की जिम्मेदारी जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक मो.. अनवर रशीद फारुखी को दी गई है। मारहरा, मिरहची और पिलुआ में संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है। जोन तृतीय में एसडीएम न्यायिक अलीगंज/जलेसर रविन्द्र सिंह, जोन चतुर्थ में एसडीएम अलीगंज डॉ. शशि शेखर और जोन पंचम में एसडीएम जलेसर पियूष रावत को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही, अधिकारियों को जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें