फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट की बारिश में ही शहर में हो गया जलभराव

विज्ञापन
मेहता पार्क स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने घर में भरे पानी से निकलते बच्चे । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शनिवार दोपहर के समय कुल पांच मिनट की बारिश हुई। यह बरसात भी बहुत ज्यादा तेज नहीं थी। लेकिन शहर में जल निकासी की व्यवस्था इतनी बदतर है कि इस पांच मिनट की बारिश में ही जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को भरे हुए गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा। खासतौर से घंटाघर बाजार और मेहता पार्क रोड पर लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे। जबकि कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। बादल और धूप का यह खेल दोपहर तक चलता रहा। करीब साढ़े 12 बजे अचानक से बारिश होने लगी। पांच मिनट की बारिश ने पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। शहर के घंटाघर, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, नगला पोता आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घंटाघर बाजार की अन्य गलियों में भी नालियों से ओवरफ्लो होकर पानी भर गया। जिससे ग्राहकों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं मेहता पार्क स्थित एक घर के अंदर तक पानी जा घुसा। घर में जलभराव होने की वजह से बच्चे व अन्य सदस्य गंदे पानी से निकलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

बरसात से पहले मौसम के तेवर देख लोग चौंक रहे थे। सावन महीने में जहां बरसात की झड़ी लगती है और हर ओर नमी का माहौल रहता है। जिसके चलते धूल नाम की चीज महसूस नहीं होती। लेकिन इस बार बरसात न होने की वजह से मिट्टी सूखी हुई है। शनिवार दोपहर बारिश होने से पहले तेज हवाएं चलीं और इनके साथ ही धूल भी उड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें