फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दबंगों ने दंपती को पीटा, घर में लगाई आग

Sun, 16 Apr 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव लालपुर देहामाफी में शनिवार की शाम करीब पांच बजे हैंडपंप से पानी भर रही महिला पर लाठियों से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे पति की भी लाठी डंडे से जमकर पिटाई लगा दी। घायल दंपती को सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया। रात में दंपती के घर में दबंगों ने आग लगा दी। पुलिस पर तहरीर को बोलकर लिखाने और थाने से आरोपियों को छोड़ने का आरोप है।गांव लालपुर देहामाफी निवासी रिंकू सिंह का आरोप है कि पत्नी साधना शनिवार की शाम पांच बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी गांव का ही सुधीर कुमार आया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इसका पत्नी ने विरोध किया तो उसने अपने परिजनों को बुला लिया और पत्नी की लाठियों से पिटाई कर दोनों पैरों को तोड़ दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मैं खेत से भागकर आया तो मुझको भी बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों थाना पहुंचे तो यहां पर तैनात दरोगा अनिल कुमार ने कहा कि जैसे मैं बोलूंगा वैसा तहरीर में लिखना। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर मेरी मर्जी के खिलाफ लिखा तो रिपोर्ट नहीं लिखेंगे। इसके बाद दरोगा ने हैंडपंप पर भैंसों को पानी पिलाने के दौरान पशुओं में झगड़ा होने और उसकी चपेट में आने से घायल होने की तहरीर बनवाई, उसी को दर्ज कर लिया। जबकि सत्य घटना को छिपाया गया। आरोप है कि आरोपी सुधीर को पुलिस पकड़कर थाना पर भी लेकर आई थी, मगर रुपये लेकर छोड़ दिया।

दंपती आगरा में करा रहा इलाज, घर में लगा दी आग
पीड़ित रिंकू ने बताया कि उसका और पत्नी का आगरा में इलाज चल रहा है। इधर रात में सुधीर के पिता प्रेमपाल और भाई कल्लू सिंह ने घर में आग लगा दी। इससे काफी सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें