फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांड़ ने पटक कर किसान को मार डाला

Fri, 28 Jul 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम गही में एक सांड़ ने किसान को पटक दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई।मृतक रैवारी लाल (75) के परिजन ने बताया कि गांव में एक सांड ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ है। बीते कई दिनों से यह कई लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। बृहस्पतिवार रात रैवारी लाल अपने सबमर्सिबल की कोठरी पर सो रहे थे। रात के समय लघुशंका के लिए उठे। तभी वहां सांड़ आ गया और उन्हें पटककर अचेत कर दिया। आहट सुनकर हम लोग पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे ओमवीर ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें