फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑपरेशन कायाकल्प से बदली जा रही परिषदीय स्कूलों की सूरत

Tue, 04 Jul 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कायाकल्प योजना से परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर सजी संवरी नजर आने लगी है। योजना के तहत विकास खंड में संचालित 145 विद्यालयों में निर्माण कार्य के साथ ही पठन-पाठन के माहौल को भी बेहतर बनाने का कार्य तेजी चल रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर पर संचालित कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में फर्नीचर, रंगाई पुताई, शौचालय, बिजली, वायरिंग, पेयजल, रैंप सहित 19 पैरामीटर पूरे किए गए हैं। ताकि यहां पर पढ़ने वाले नौनिहालों को बेहतर माहौल मिल सके। मारहरा विकासखंड में 145 परिषदीय विद्यालयों में से करीब 100 स्कूलों में योजना के तहत निर्धारित कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अन्य विद्यालयों में भी निर्धारित कार्य 80 फीसद तक पूर्ण किए जाने का दावा किया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी प्रभु दयाल ने सभी विद्यालयों में पूरी गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को निर्धारित अवधि में ही पूरा कराए जाने का दावा किया है। बताया कि कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को बेहतर स्वरूप प्रदान किए जाने के लिए निगरानी विभागीय स्तर पर नियमित तौर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें