फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टेंपो सवार बदमाशों ने यात्री को लूटा, चाकू से किया घायल

Tue, 07 Mar 2023 10:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से यात्री को बैठाने के बाद मलावन क्षेत्र में टेंपो सवार बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने वारदात के 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। लूट की वारदात से महज 50 मीटर दूरी पर पुलिस खड़ी रही और बदमाश वारदात को अंजाम देते रहे। मलावन क्षेत्र के गांव हाड़ई निवासी पुष्पेंद्र कुमार को टेंपो सवार चार बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया। 10 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग लूटकर फरार हो गए। चाकू से हमला कर घायल भी कर दिया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बंटू सिंह ने बताया कि बड़े भाई पुष्पेंद्र सिंह आगरा में डंपर चालक हैं। वहां से 25 फरवरी को रोडवेज बस से घर के लिए लौटे थे। बस स्टैंड पर रात नौ बजे उतरे और गांव की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार करते रहे। एक टेंपो आया, इसमें पहले से दो लोग बैठे थे। चालक-क्लीनर के रूप में बदमाशों ने गांव तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। इसके बाद हाईवे स्थित गांव कासोंन जाने वाले रास्ते पर टेंपो रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बताया कि लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने कहा कि हत्या करके फेंक दो। तब भाई ने कहा कि जो ले जाना है ले जाओ मेरी जान बख्श दो। बताया कि वारदात से 50 मीटर दूरी पर ही पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। थाने में उसी दिन लूट की तहरीर दी, लेकिन 10 दिन बाद रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें