तहसील दिवस: 49 में से चार शिकायत निस्तारित
- फोटो : अमर उजाला
जिले की तीनों तहसील में सोमवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आई 49 शिकायतों में से केवल चार का मौके पर निस्तारण हुआ।
डीएम अजय यादव ने मंगलवार को जिले के वरिष्ठ अफसरों के साथ सदर तहसील दिवस मे जनता की समस्याआें को सुना। डीएम ने निर्देश दिए तहसील दिवस के प्रार्थनापत्रों को गंभीरता लेकर उनका गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। डीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर पीओ डूडा से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को अलीगंज, जलेसर और सदर तहसील दिवस मे आई कुल 49 शिकायतों मे से चार का निस्तारण किया गया। एएसएसपी आरपी गुप्ता, एसडीएम सदर सुनील वर्मा आईएएस, एसीएमओ, डीसी मनरेगा, डीपीओ, प्रशिक्षु एसडीएम मोहम्मद अंबेश, तहसीलदार ठाकुर प्रसाद मौजूद रहे। तहसील जलेसर में एसडीएम संदीप गुप्ता, तहसीलदार समेत क्षेत्रीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस में आठ प्रार्थनापत्र प्राप्त आए। इनमे से एक का निस्तारण हुआ। जबकि अलीगंज तहसील में एसडीएम चंदन पटेल के सामने पांच समस्याएं आईं।