फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Sat, 08 Jul 2023 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुनावली में हुआ हादसा, शटर में करंट से युवक अचेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। मोबाइल को चार्जर में लगाते समय किशोर बिजली करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में पिता मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक को दुकान का शटर उठाते समय करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। पड़ोसियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुनावली निवासी किशन कुमार के 15 वर्षीय पुत्र रोहित की करंट लगने से मौत हुई है। पिता ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर पर मोबाइल को चार्जर में लगाते समय करंट लगा। इससे चीख निकली और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे और गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव घिलौआ निवासी प्रफुल कुमार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दुकान का शटर गिरा रहे थे, तभी करंट लग गया। करंट लगने से अचेत होकर गिर गया। बाद में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां भर्ती करके उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें