फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट की चपेट आने से किशोर की मौत

Sun, 30 Jul 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में विद्युत खंभे पर चढ़कर कार्य करते समय किशोर की मौत हो गई। किशोर एक संविदा के लाइनमैन के साथ कार्य करता था। इसे लाइनमैन ने फॉल्ट सही करने भेज दिया और करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। जबकि अन्य हादसों में दो अन्य को भी करंट लगने के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव जीसुखपुर निवासी बृजेश कुमार के 16 वर्षीय पुत्र विकास बाबू की मौत हुई है। पिता ने बताया कि गांव बेरी जलालपुर में शनिवार की शाम करीब 7 बजे विद्युत फॉल्ट सही करने के लिए संविदा लाइनमैन ने पुत्र को भेजा था, लेकिन कार्य करने के दौरान करंट आ जाने की वजह से विकास की मौत हो गई। इसके बाद पहुंचे लाइनमैन ने किशोर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि लाइनमैन ने निजी तौर पर अपने साथ किशोर को रख लिया था। जिसे विद्युत खंभा पर चढ़ाकर कार्य कराया जा रहा था। करंट लगने की वजह से नीचे गिर गया और उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला कन्ही निवासी परमवीर सिंह को घर पर ही करंट लग गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि जिला कासगंज थाना सिढ़पुरा के गांव नरई निवासी ओमपाल का 16 वर्षीय पुत्र अमित को भी करंट की चपेट में आ जाने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें