फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण में शिक्षिकाओं को मिलेगी वरीयता

Sun, 18 Jun 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के लिए 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किया है। तबादलों में महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादलों से शिक्षकों की कमी आ सकती है। 150 शिक्षक शिक्षिकाओं ने तबादले के लिए आवेदन किया है। जिले से जितने शिक्षक जा रहे हैं, उतने ही आए तो सब कुछ पहले की तरह ठीक चलेगा। इससे कम आए तो विभाग में दिक्कत रहेगी। क्योंकि पहले से ही शिक्षकों की कमी चल रही है।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक प्रिंट बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। तबादले के लिए मेरिट बनेगी। जहां महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि दिव्यांग सहित बीमारी से ग्रसित शिक्षिकाओं सहित शिक्षकों को वरीयता मिलेगी। इसके अलावा पति-पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं और दोनों अलग- अलग जिलों में हैं तो उनको भी वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


21 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कॉलम भरे गलत
बीएसए ने बताया कि तबादले के लिए आए आवेदनों को देखा जा रहा है। जहां 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जन्मतिथि सहित अन्य कई कॉलम गलत भर दिए। शासन से एक दिन का समय सही करने का दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें