फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 22 Aug 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 20 सूत्रीय मांगो को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीआईओएस को दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल सागर के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। वहां धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 1982 की धारा 18 व 21 को जोड़ने, अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन प्रणाली लागू किए जाने, शिक्षा का राष्ट्रीय करण लागू किए जाने, आठवां वेतन लागू करने की मांग सहित 20 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन डीआईओएस चंद्रकेश सिंह को दिया। इस दौरान जिला महामंत्री सुरेश चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, होशियार सिंह, गौरीलाल, अमरपाल सिंह राना, गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें