फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदरों के हमले से घायल शिक्षक घायल, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 15 Apr 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक में बंदरों के हमले से एक शिक्षक घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सीएचसी निधौली कलां और इसके बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

छात्र संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह के समय शिक्षक विजय को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद मैं उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कला पहुंचा। वहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां से उनको लेकर एक निजी अस्पताल में जाना पड़ा। संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि सीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हुई लापरवाही के चलते शिक्षक की हालत बिगड़ गई। जिसके चलते चोट लगने की जगह पर उनका खून जमा हो गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। जानकारी की जाएगी। आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें