एटा। प्रदेश स्तरीय टीम के निर्देश पर अलीगंज ब्लॉक में एसीएफ अभियान चलाया गया। जहां टीम को ब्लाक में 348 क्षय रोग से ग्रसित मरीज मिले। विभाग द्वारा सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। बीते माह प्रदेश स्तरीय टीम ने जिले में क्षय रोग से पीड़ितों की पड़ताल की थी। जहां उन्होंने अलीगंज ब्लॉक में एसीएफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी के तहत 17 से 29 फरवरी तक ब्लॉक में अभियान चलाया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग के लिए चिह्नित किए गए 225365 लोगों के सापेक्ष 248826 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 1777 की लक्षणों के आधार पर बलगम आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अलीगंज व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजा का रामपुर पर बलगम की जांच कराई गई। इस दौरान 348 क्षय रोगी खोजे गए। डीटीओ सीएल यादव ने बताया कि सभी रोगियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। संवाद