एटा। थाना नयागांव में एक महिला ने सुखवीर निवासी उनासी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 जून को अपनी मक्का की फसल बेचने के लिए कीमत पूछने सराय अगहत में आई थी। वहां गोदाम के अंदर बुलाकर चाचा-भतीजे ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला का आरोप है कि सचिन यादव ने बात करने के लिए उसको गोदाम के अंदर बुलाया। वहां पहुंचते ही सुखवीर यादव और उसके भतीजे सचिन ने उसको बाहों में जकड़ लिया। किसी तरह से मैं उनके हाथों से छूटकर गोदाम से बाहर निकली। इसके बाद मैंने वहां मौजूद कुछ जान-पहचान के लोगों को अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी। थाना नयागांव में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सीओ अलीगंज कार्यालय में जाकर मामले की जानकारी दी। तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।