फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आईटीआई के 105 प्रशिक्षुओं को वितरित किए टैबलेट

Wed, 30 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित आईटीआई में बुधवार को 105 प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरित किए गए। जिसे पाकर प्रशिक्षुओं को चेहरे खिल उठे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। टैबलेट से विद्यार्थियों को बहुत सी जानकारियां इंटरनेट पर हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा की दिशा में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कोई भी बेरोजगार न रहे इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा टैबलेट दिए जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थी जानकारी कर तकनीकी रूप से मजबूत बन सकें। उन्होंने 105 प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरित किए। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, एससी व्यास, नवनीत दीक्षित, रविबाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें