फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मतदाताओं को जागरूक करने में स्वीप ने बनाया रिकॉर्ड

Sun, 05 May 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से काफी सक्रियता दिखाई गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम करके हर मतदाता तक वोट डालने का संदेश पहुंचाकर रिकॉर्ड बना दिया। जिले में करीब 13 लाख मतदाता हैं, इनको बूथ तक ले जाने के लिए जागरुकता का पाठ करीब एक माह तक पढ़ाया गया। 1 अप्रैल से लेकर 5 मई तक स्वीप के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। स्वीप नोडल प्रभारी एवं सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वीप से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों ने बेहतर तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया है। जिले में 13 लाख के करीब मतदाताओं में से 10 लाख को जागरूक करके रिकॉर्ड बनाया है। शेष मतदाता एक दूसरे से जुड़े पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें