एटा। जिले से तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को संसद भ्रमण पर भेजा गया। यह विद्यार्थी दो दिन में आठ बसों से गए। जहां संसद भ्रमण कर खुश हुए। कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी संसद भ्रमण कर पाएंगे। संसद को टीवी पर ही देखते थे, दिल्ली जाकर देखा तो बहुत अच्छा लगा।
केंद्र सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को संसद भ्रमण करा उन्हें संसद की बारीकियों को समझाने की बात कही गई थी। इसी के तहत सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने डीआईओएस को मेधावी विद्यार्थियों को संसद भ्रमण के लिए भेजने को कहा। एटा सदर तहसील क्षेत्र से विद्यार्थियों को संसद भ्रमण पर भेजा गया। दो दिन में आठ बसों से विद्यार्थी संसद भ्रमण पर गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने संसद की बारीकियों को सीखा। भ्रमण कर वापस आए विद्यार्थियों ने बताया कि संसद घूमना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। वहां सांसदों के बैठने के स्थान से लेकर अन्य स्थानों को देखने का मौका मिला। सांसद ने वहां संसद की कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया। राज्यसभा, सेंट्रल हाल, लाइब्रेरी, पीएम प्रवेश द्वारा विशेष रूप से दिखाया गया।
संसद की बारीकियों को जाना
प्रधानमंत्री को धन्यवाद, उन्होंने संसद घूमने का अवसर दिया। संसद में कार्यवाही के दौरान कई बारीकियों को सांसद द्वारा बताया गया। कभी सोचा भी नहीं था कि संसद पहुंच पाऊंगा। - अमोल सिंह
संसद में जाकर अच्छा लगा। कैसे सांसद आते है कहां कौन नेता बैठता है। प्रधानमंत्री कहां बैठते हैं आदि व्यवस्थाओं को देखा। सांसद द्वारा संसद का पूरा भ्रमण कराया गया। इस दौरान खाना भी उनके साथ में खाया। - अनुराधा राजपूत