फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Sat, 07 Nov 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राणा इंटर कालेज ढोलना में छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों को बताया। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाईं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पहलवान सिंह यादव ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सड़कों को यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित बनाया जा सकता हैं। सड़क हादसे अनिद्रा, नशा और लापरवाही के चलते होते हैं। मोड़ से पहले सही संकेत दें, हॉर्न का प्रयोग करें, गाड़ी को ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें, नशे में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक हादसे हेलमेट न पहनने से होते हैं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने छात्र छात्राओं यातायात के नियम स्वयं पालन करें और अपने परिवारीजनों को भी यातायात के नियमों पर चलने के लिए जागरूक करें। ताकि हादसे से बचा जा सके। क्षेत्र में एक वर्ष के अंदर सड़क हादसों में 67 लोगों की मौत हो चुकी हैं। यदि सावधानी बरतें और यातायात के नियमों का सभी लोग पालन करे तो हादसों में लोगों की जानें नहीं जाऐंगी। यातायात माह में कालेज के छात्र छात्राओं ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस दौरान इंदु वर्मा, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, नारायन सिंह, प्रधानाचार्य एदल सिंह राजपूत, प्रबंधक महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें