एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी छात्र प्रिंस (14) घर से कहासुनी के बाद घर से निकल गया। कानपुर में उसे पुलिस ने पकड़कर एटा सूचना दी।
मंगलवार सुबह कस्बा धुमरी स्थित एसडीपीएस विद्यालय में पढ़ने के लिए जाने की कहकर प्रिंस घर से निकला था। इससे पहले परिजन से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। वह जब देर शाम तक घर नही पहुंचा तो घर वालों को चिंता हो गई। पिता संताेष ने देर रात पुत्र के गुम होने की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी शंंभूनाथ सिंह ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए छात्र के फोटो सभी जगह भेजे। इसी आधार पर कानपुर पुलिस ने प्रिंस को पकड़ लिया और जैथरा पुलिस को सूचना दी। बुधवार को संतोष सुबह ही प्रिंस को लेने कानपुर रवाना हो गए। संवाद