राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा नंदनी गुप्ता प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभ
एटा। मिशन शक्ति योजना के तहत बालिकाओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा नंदनी गुप्ता को एक दिन के लिए प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग एटा का कार्यभार सौंपा गया। प्रभागीय निदेशक विपिन वर्मा ने उन्हें विभाग की कार्यप्रणाली, पौधरोपण और पौधों के रखरखाव की जानकारी दी। छात्रा को विभागीय नर्सरियों और पौधरोपण स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने वन्यजीवों के बचाव और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान नंदनी ने एटा एवं अलीगंज रेंज में स्नेक किटों का आवंटन किया। उन्होंने प्रभागीय कार्यालय परिसर में नीम और आम के पौधे रोपित कर लोगों को पौधारोपण का संदेश दिया। संवाद