एटा। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के अंतर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने जिस मद के लिए धनराशि मिल रही है, उसी में खर्च होनी चाहिए। मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोककर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।डीएम अंकित अग्रवाल ने गरीबी मुक्त गांव, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन, भोजन की उपलब्धता, किसानों की आय में वृद्धि आदि निर्धारित थीम को लेकर जानकारी दी। सख्त हिदायत दी कि टाइड, अनटाइड ग्रांट का नियमानुसार सदुपयोग हो, अन्यथा की स्थिति में संबंधित पंचायत सचिव पर एफआईआर कराई जाएगी। वहीं उसके वेतन से वसूली भी होगी। जिरसमी पंचायत सचिव कमलेश यादव, सचिव सतेंद्र कुमार को नोटिस जारी करने एवं तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र सिंह, सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, पीडी निर्मल द्विवेदी, डीपीआरओ केके सिंह, एडीपीआरओ मनोज कुमार, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डीएओ मनवीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।