फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: रास्ते में रोक कर युवक की हत्या की कोशिश, चलाई गोलियां

Mon, 20 Feb 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर अलीगंज रोड स्थित डिफेंस काॅलोनी की गली के सामने रविवार की शाम को एक युवक को रास्ते में रोक कर हत्या की कोशिश की गई। पकड़कर जमकर बेल्टों से पिटाई की गई और कई राउंड गोलियां चलाईं। इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। वारदात में घायल युवक के भाई ने नौ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव शीतलपुर निवासी सचिन कुमार ने भाई कृष्णा पर हमला करने वाले गांव के ही शिवम उर्फ शिब्बा, राहुल कुमार, कान्हा गुप्ता निवासी बापू नगर, निखिल सविता निवासी शिकोहाबाद रोड, जय लोधी निवासी शिवसिंहपुर, देवांश राजपूत व गौरव यादव निवासीगण शांतीनगर, अभिषेक उर्फ कोटी निवासी रेलवे रोड, अभिषेक निवासी राधा विहार कालोनी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत बाइक से जा रहे भाई को डिफेंस काॅलोनी के पास रोक लिया। इसके बाद गिराकर बेल्टों व डंडों से जानलेवा हमला किया गया। कोई बचाने नहीं आया, इसके लिए कई राउंड गोलियां चलाई गईं। आरोप है कि कान्हा गुप्ता ने तमंचे से सिर में प्रहार किया।
विज्ञापन

इसकी वजह से सिर फट गया। गोलियां चलने की वजह से आसपास के दुकानदारों ने शटर गिरा लिए और भाग गए। मृतावस्था छोड़कर भाग गए। पुलिस सूचना पर पहुंची तो मौके से खोखा कारतूस बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुधीर सिंह राघव ने बताया कि युवक पर हमला कर फायरिंग की गई। मामले की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें