फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भगवंतपुर में तहसीलदार व पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में पैमाइश कराने गए तहसीलदार सहित पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव कर दिया गया। इसमें दो जवान घायल हो गए। पीएचसी पर भर्ती कराकर इनका उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव भगवंतपुर निवासी गिरधारी लाल की जमीन की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार सदर चंद्रप्रकाश, कानूनगो धनवीर सिंह, लेखपाल नेमसिंह वर्मा व तेजपाल सिंह के साथ ही थाना प्रभारी संजीव चौधरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। यहां दूसरे पक्ष के प्रमोद कुमार और मांगूलाल के परिवारीजन एकत्रित हो गए। राजस्व टीम ने जैसे ही प्रमोद के खेत में जरीब (पैमाना) डाली, वैसे ही महिलाओं और पुरुषों ने पथराव शुरू कर दिया। राजस्व टीम व पुलिसकर्मी भागने लगे। पथराव में सिपाही आदर्श कुमार और पीआरडी जवान श्रीकृष्ण घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर पीएचसी सकीट पहुंची और उपचार कराया। पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव के बाद थाना मलावन, रिजोर से भी फोर्स बुलाया गया और सीओ सुनील कुमार त्यागी भी पहुंच गए। पथराव करने के बाद आरोपी भाग गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरधारी लाल की करीब डेढ़ बीघा जमीन पर प्रमोद पक्ष कब्जा किए हुए है। इसका निस्तारण कराने के लिए तहसील दिवस में शिकायत की गई थी। इसके आधार पर राजस्व और पुलिस टीम गठित कर पैमाइश के लिए बृहस्पतिवार को भेजा गया। वहां प्रमोद पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें सिपाही व पीआरडी जवान पत्थर लगने से घायल हुए हैं। गिरधारी लाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें