फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में पथरी का होने लगा ऑपरेशन

Thu, 13 Apr 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। उन्हें पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। अब मेडिकल कॉलेज में भी ऑपरेशन होने लगे हैं। बुधवार की शाम कासगंज जनपद निवासी एक महिला का पथरी का ऑपरेशन किया गया। अभी तक जिले के लोगों को छोटे से छोटे ऑपरेशन के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब मरीजों के मेडिकल कॉलेज में ही ऑपरेशन होने लगे हैं। इससे लोगों को सहूलियत मिलने लगी है। कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी दुर्गा की पित्त की थैली में पथरी थी। बुधवार को परिजन उन्हें लेकर एटा मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं। यहां ऑपरेशन होने लगे हैं। कुछ दिनों पहले एक मरीज की नाक का आपरेशन भी किया गया था। उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग बनने के बाद व्यवस्थाएं और अच्छी हो जाएंगी। कहा कि कॉलेज आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
-
गर्भवतियों के बढ़े ऑपरेशन
मीडिया प्रभारी ने बताया कि गर्भवतियों के लिए एमसीएच विंग में अलग से ऑपरेेशन थिएटर बना गया है। जहां प्रसव के दौरान अगर ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो ऐसी महिलाओं के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऑपरेशन की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें