फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, एक गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा पुलिस द्वारा बरामद किए गए पटाखे। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
एटा। मारहरा कस्बे में पुलिस ने बिना लाइसेंस आबादी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही टिनशेड से बने गोदाम से करीब 175 किलो वजन के 29 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा मारहरा में मार्केट के पास आबादी क्षेत्र में बने टिनशेड के गोदाम में अवैध रूप से पटाखे जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां 29 कार्टून पटाखे रखे मिले। पुलिस ने मौके से मोहल्ला चौबदार निवासी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पटाखों के भंडारण के लिए आरोपी के पास वैध लाइसेंस नहीं था। आबादी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण होने से किसी हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उनके साथ ही उपनिरीक्षक विपिन सिंह, आरक्षी मनोज कुमार, सोनू कुंतल, मनीष कुमार, महिला आरक्षी नेहा शर्मा और शिवा देवी मौजूद रहीं। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, ने बताया कि पुलिस ने 29 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें