फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी में डेरा डाले रहे डीएम और एसपी

Fri, 09 Oct 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत मतदान के पहले चरण में कड़ी व्यवस्थाओं का जिम्मा स्वयं डीएम के विजियेन्द्र पांडियान एवं एसपी हिमांशु कुमार संभाले नजर आए। दोनों ही अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ कटरी के मतदान केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रखी। उन्होंने दोपहर बाद तक कटरी में मतदान केंद्र नहीं छोड़े। वे लगातार संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर दौरा करते रहे। सलेमपुर वीवी के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के केंद्र पर दोनों ही अधिकारी पहुंचे। मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को खदेड़ा, मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं। पोलिंग एजेंटों को कक्ष के बाहर रहने की हिदायत दी। इसके बाद सिरावली बरबारा, भूरनपुर, भड़पुरा आदि के मतदान केंद्रो पर उन्होंने निरीक्षण किया ओर फर्जी मतदान को गंभीरता से लेते हुए पीठासीन अधिकारियों एवं सुरक्षा में लगे कर्मियों को कड़ी हिदायत दी। नगरिया क्षेत्र एवं सलेमपुर वीवी क्षेत्र के कटरी के इलाकों को डीएम व एसपी ने दोपहर तक नहीं छोड़ा। कई जगह अधिकारियों ने मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें