राजा का रामपुर में घायल सारस को उठाता ग्रामीण। संवाद
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा में हाईटेंशन लाइन के करंट से एक सारस सोमवार को घायल हो गया था। करंट लगने से सारस तालाब के किनारे जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल पक्षी को आवारा जानवरों से सुरक्षित बचाते हुए उसकी देखभाल शुरू कर दी। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका उपचार किया। स्वस्थ होने पर सारस उड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कई दिन सारस का झुंड गांव में विचरण कर रहा था। संवाद