फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छेड़छाड़ के आरोपी संग एसएसपी का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना परिसर में बृहस्पतिवार शाम को एस-10 की बैठक की गई। इसमें एक युवक ने एसएसपी के साथ फोटो खिंचा लिया। सपा के पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए बताया है कि युवक छेड़छाड़ की घटना का आरोपी है। इसी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके बाद मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

थाना स्तर पर गठित स्वयंसेवकों, संभ्रांत लोगों के साथ यह बैठक हुई थी। इसमें एसएसपी उदय शंकर सिंह ने खासतौर पर लोगों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव मांगे। बैठक के बाद एसएसपी से मिलने और फोटो खिंचाने के लिए लोग उनके पास तक आ गए। इन्हीं में से एक युवक सचिन ने भी एसएसपी के साथ फोटो खिंचा लिया। इस फोटो को सपा ने मुद्दा बनाया है। बताया गया है कि सचिन के खिलाफ जैथरा थाने में 24 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है।
एसएसपी ने बताया कि जैथरा थाना प्रभारी से जांच कराई जा रही है कि युवक वास्तव में आरोपित है या नहीं। जनसंवाद के दौरान कई लोग साथ आते हैं। पुलिस की छवि को खराब करने के लिए सुनियोजित ढंग से फोटो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें