फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसएसपी ने परखी शिकायत निवारण प्रक्रिया, दिए निर्देश

Fri, 15 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, सम्मन सेल, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ और सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही एकत्रित जन सुनवाई सेल, पासपोर्ट कार्यालय, सीटीसी सेल, स्थानीय अभिसूचना इकाई का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रभारी और कर्मचारी मौजूद मिले। एसएसपी ने कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी स्थिति और विभागीय फाइलों के रखरखाव की जांच की। उन्होंने जनता की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव और प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें