पूर्व मंत्री अवधपाल के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व मंत्री और उनके पुत्र की जान को खतरा है। इस लिए उन्होंने अदालत को प्रार्थना पत्र देकर उनके लिए विशेष सुरक्षा की मांग की थी। इस पर अदालत ने प्रशासन को उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने यह भी ओदश जारी किया है कि पूर्व मंत्री को बिना अदालत की अनुमति के जिला जेल से स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। बता दें कि पूर्व मंत्री अपने पुत्र सहित बुधवार को एसीजेएम (कोर्ट नंबर 17) में रिमांड की तारीख पर हाजिर हुए थे। न्यायालय ने अगली तारीख दो जुलाई निर्धारित की है।