फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सभासद मंडल से सपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस को मिली एक सीट

Mon, 15 May 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी निधौली कलां। नगर पंचायत के सभासद पदों पर सपा का सूपड़ा साफ हो गया। एक भी सीट नहीं जीत सकी। जबकि 33 साल में पहली बार कांग्रेस ने एक सीट जीतकर खाता खोला है।
विज्ञापन



नगर पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे अधिक 2900 मतदाता अपनी ओर मान रही थी। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा किया था। जिसमें यादव, मुस्लिम, लोनिया गोले ठाकुर को परंपरागत मतदाता बताया। इसके बावजूद चेयरमैन पद तो दूर, सभासद पद के लिए भी खाता नहीं खुल सका।


नुकसान सपा ही नहीं, भाजपा को भी हुआ है। पिछले चुनाव में इस पार्टी के सात सभासद चुने गए थे। इस बार पूरी दमखम के बाद भी चार सभासद बन पाए हैं। इसके उलट निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। पांच सभासद निर्दलीय चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें