फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों में पुलिस चौकी बनवाने की मांग

Wed, 02 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोरों हरि की पैड़ी परिक्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनाने की मांग सिद्ध संस्थान ने की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। प्रबंधक अमित मिश्र ने कहा कि सोरों हरि की पैड़ी क्षेत्र में अराजक लोगों के सक्रिय होने से आपराधिक वारदात श्रद्धालुओं के साथ होती हैं। सुबह के समय महिलाएं परिक्रमा करती हैं। जिनके साथ आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। इसके लिए स्थायी पुलिस चौकी बनना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में अशोक मिश्र, नीरज उपाध्याय, सुबोध शर्मा, गोपाल मिश्र, संजय तिवारी, विकास निर्भय, भगवान सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें