फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET 2022: एटा में सॉल्वर गैंग के सदस्य ने 30 हजार में परीक्षा देने का लिया था ठेका, दूसरी पाली में पकड़ा गया

Tue, 18 Oct 2022 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सॉल्वर गैंग का सदस्य पहली पाली की परीक्षा देकर चला भी गया, दूसरी पाली में पकड़ा गया। सवाल शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था पर उठता है कि पहली पाली में ही चेकिंग के दौरान कैसे पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्य ने 30 हजार रुपये में परीक्षा देने का ठेका लिया था। पहली परीक्षा शहर में स्थित असीसी कॉन्वेंट स्कूल में देकर चला भी गया, दूसरी पाली की परीक्षा में पकड़ा गया। सवाल शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था पर उठता है कि पहली पाली में ही चेकिंग के दौरान कैसे पकड़ में नहीं आया। इसके साथ ही आशंका भी बन गई है कि और भी सॉल्वर ने परीक्षा दी होगी।

विज्ञापन


परीक्षा नकल विहीन कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग को दी गई थी। विभाग हर बार परीक्षा कराता भी आ रहा है। लेकिन इस परीक्षा में शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्थाएं देखी गई और रविवार को पहली पाली में सॉल्वर परीक्षा देकर आसानी से निकल भी गया। दूसरी पाली में अन्य केंद्र पर जा पहुंचा, लेकिन वहां पर पकड़ा गया। पकड़े गए सॉल्वर ने असीसी कान्वेंट स्कूल में पहली पाली में अमन कुमार के नाम से परीक्षा दी थी।

जबकि दूसरी पाली की परीक्षा आलोक कुमार निवासी तिर्वा कन्नौज की दे रहा था। पुलिस और शिक्षकों की पूछताछ में आरोपी सॉल्वर अशोक कुमार निवासी सैय्यद का तला थाना बिजराड़ जिला बाडमेर राजस्थान ने बताया कि आगरा के एक व्यक्ति ने उसे दोनों परीक्षा का ठेका 60 हजार रुपये में दिया था। गैंग के सरगना ने कितने रुपये थे, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि जिले के 10 केंद्रों पर 22464 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। दो दिवसीय परीक्षा के दौरान 15230 उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने छिपाए रखी सूचना

शहर के सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में सॉल्वर अशोक कुमार को शाम करीब साढ़े चार बजे पकड़ा गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग को पूरी जानकारी विद्यालय व पुलिस को दी गई। इसके बाद भी विभाग द्वारा सॉल्वर के पकड़े जाने की सूचना का छिपाया गया। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरगना का बंद हो गया फोन नंबर

पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सॉल्वर अशोक कुमार ने आगरा के सॉल्वर गैंग सरगना का मोबाइल नंबर दिया। सरगना को सॉल्वर के पकड़े जाने की सूचना मिल गई और उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया।

पुलिस ने असीसी कॉन्वेट स्कूल में जाकर की पड़ताल

एसीसी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अंजली मारिया ने बताया कि रविवार की देरशाम पुलिस विद्यालय आई थी। यहां जिस सीट पर सॉल्वर बैठा था, उसकी पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस चली गई। पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

अलीगढ़ के संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पहली पाली की परीक्षा में सॉल्वर कैसे नहीं पकड़ा गया, यह गंभीर विषय है। इस मामले में डीआईओएस को लिखा जाएगा। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत देनी चाहिए, नहीं दी गई है तो गलत है। इससे भविष्य में सतर्कता बनी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें