शिक्षा विभाग ने छिपाए रखी सूचना
शहर के सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में सॉल्वर अशोक कुमार को शाम करीब साढ़े चार बजे पकड़ा गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग को पूरी जानकारी विद्यालय व पुलिस को दी गई। इसके बाद भी विभाग द्वारा सॉल्वर के पकड़े जाने की सूचना का छिपाया गया। इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरगना का बंद हो गया फोन नंबर
पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सॉल्वर अशोक कुमार ने आगरा के सॉल्वर गैंग सरगना का मोबाइल नंबर दिया। सरगना को सॉल्वर के पकड़े जाने की सूचना मिल गई और उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
पुलिस ने असीसी कॉन्वेट स्कूल में जाकर की पड़ताल
एसीसी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अंजली मारिया ने बताया कि रविवार की देरशाम पुलिस विद्यालय आई थी। यहां जिस सीट पर सॉल्वर बैठा था, उसकी पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस चली गई। पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
अलीगढ़ के संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पहली पाली की परीक्षा में सॉल्वर कैसे नहीं पकड़ा गया, यह गंभीर विषय है। इस मामले में डीआईओएस को लिखा जाएगा। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत देनी चाहिए, नहीं दी गई है तो गलत है। इससे भविष्य में सतर्कता बनी रहती है।