शनिवार को सुबह से ही वातावरण में ठंड बढ़ गई। शीतलहर के कारण सुबह टहलने वालें लोगों की संख्या में कमी देखी गई। लोग पूरी तरह गरम कपड़ों में पैक दिखे। सुबह के समय वातावरण में छाई घने कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। लोग सुबह के वक्त आग के सामने बैठे दिखाई दिए। बादलों की ओट से बाहर आकर सूर्यदेव ने लोगों को तपिश का एहसास तो कराया लेकिन यह एहसास ज्यादा देर तक टिक न सका। न्यूनतम पारा जहां 10 डिग्री सेल्सियस पर रहा वहीं अधिकतम पारा 20 डिग्री रहा।