फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएमश्री स्कूलों में स्मार्ट क्लास से होगी पढ़ाई

Mon, 03 Jul 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीएमश्री योजना के तहत जिल के 11 स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार से धनराशि दी जाएगी। इससे स्कूलों में व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। वहीं स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षित बनाने का कार्य किया जएगा।
विज्ञापन






पीएम श्री योजना में चयनित स्कूलों को हाईटेक बनाया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, साफ-सफाई की व्यवस्था, खेल मैदान की सुविधा रहेगी। इसके अलावा रोजगारपरक शिक्षा और इंटर्नशिप की सुविधा भी मिलेगी। सभी छात्रों की जानकारी पीएम श्री पोर्टल पर रखी जाएगी।

इसके साथ ही इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी चयनित किया जाएगा। बहरहाल जिले में 11 स्कूलों का योजना के तहत बीते शैक्षिक वर्ष में चयन किया गया था। बताया गया है कि केंद्र सरकार से एक स्कूल के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। जिससे स्कूलों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन








ये स्कूल किए गए हैं चयनित



प्राथमिक विद्यालय हंसपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहगो, उच्च प्राथमिक कोसमा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा, प्राथमिक विद्यालय कंचनगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय सकतपुर, उच्च प्राथमिक बझेरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीगंज, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय हथपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा बादशाहपुर।








पीएम श्री योजना के तहत 11 विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां शासन से धनराशि आने के बाद जो पैरामीटर हैं उस पर काम किया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास से बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। - संजय कुमार, डीसी निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें