फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चूल्हे से छप्पर में लगी आग, छह बकरी जलकर मरीं

Mon, 29 Jan 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। ब्लाॅक क्षेत्र ले ग्राम रिजोर में चूल्हे से छप्पर में आग गई। इसमें फंसने से छह बकरियां जलकर मर गईं। हादसा रविवार की रात हुआ।
विज्ञापन

ग्राम निवासी रामकिशोर के घर चूल्हे पर खाना बनाने के बाद कुछ लकड़ियों को सुखाने के लिए चूल्हे के ऊपर रख दिया गया। इसके बाद सभी लोग सो गए। चूल्हे में हल्की आग थी जिसने रात में ऊपर रखी लकड़ियों को चपेट में ले लिया। इसके बाद आग भड़क गई और घर के छप्पर में फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकाल रूप ले लिया कि उसी जगह बंधी हुई बकरी निकल नहीं पाईं।
विज्ञापन

जिससे आग में जलकर छह बकरियां मर गईं। इसके अलावा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। रामकिशोर ने बताया कि वह काफी गरीब है जो मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। आग लगने से बड़ी परेशानी में घिर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें