फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाभी ने ननद के पर्स से चोरी किए लाखों के गहने

Sun, 28 Jul 2024 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में सत्यपाल सिंह निवासी नरहुली ने अपनी पुत्रवधू शिखा सहित दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पुत्रवधू ने बेटी के पर्स से लाखों के गहने चोरी कर लिए और बिना बताए मायके चली गई।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व मेरी पुत्री अपने बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियों में गांव आई थी। 30 मई को पुत्रवधू शिखा के पिता हरेंद्र निवासी इमलिया थाना रजावली जिला फिरोजाबाद और एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर पर आए। इन लोगों के आने के समय मैं बाजार से दुकान का सामान लेने गया था। पुत्र दुष्यंत खेत पर गया था। शिखा ने मौका पाकर मेरी बेटी के पर्स से चार सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक लॉकेट, दो सोने की चूड़ियां चोरी कर लीं। इसके बाद अपने पिता के साथ किसी को बिना बताए मायके चली गई।
जब पुत्री को जानकारी हुई तो उसने मुझे बताया। मैंने शिखा व उसके पिता के नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले को लेकर दो बार पंचायत हुई और उसमें शिखा ने स्वीकार भी किया कि यह सामान वह ले गई है और अपनी मां सियाप्यारी को दे दिया है। इसके बाद भी यह लोग मेरी पुत्री का जेवर वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें