फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिरफिरा बोला पति की हत्या करके मेरे साथ रह लो, जमीन कर दूंगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव की महिला को सिरफिरा करीब एक वर्ष से परेशान कर रहा है। हदें पार करते हुए पति की हत्या करके अपने साथ रहने को कहा। इसके लिए अपनी जमीन महिला के नाम करने का लालच दिया। परेशान महिला ने सिरफिरे युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि चचेरा देवर महेंद्र सिंह आए दिन छेडछाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। बोलता है कि तू मेरी पत्नी बनकर मेरे साथ रहेगी। इसकी बातों को न मानने पर पिटाई भी कर चुका है। इस तरह का उत्पीड़न करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। अब तो उसने हदें पार कर दी हैं। सिरफिरा कहता है कि अपने पति को जहर देकर मार दे या फिर हत्या करवा दे। इसके बाद तू मेरी पत्नी बनकर रहना। मैं अपने हिस्से की पूरी जमीन तेरे नाम कर दूंगा।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि सिरफिरे की हरकतों से घर से निकला मुश्किल हो गया है। हर समय भय रहता है कि वह कभी किसी वारदात को अंजाम न दे दे। इसको लेकर परिवार भी दहशत में है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें