राष्ट्रव्यापी पार्टी ने गुरुवार को लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के पास कैंप लगाकर रेलवे विस्तार के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। जिलाध्यक्ष आर्यन भारद्वाज ने लोगों से अपील की रेलवे विस्तार के आंदोलन से हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। अनिल कुमार, लोकेश राठौर, राजेंद्र प्रसाद, राकेश सोनी, जीतेंद्र बुंदेला, अनुराग शर्मा, अनुराग शर्मा आदि मौजूद थे।