एसआई को सम्मानित करते एसएसपी उदय शंकर सिंह। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। पंजाब के जालंधर में 71वें ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2022 में महिला थाने पर तैनात महिला एसआई ओमकुमारी ने जिले का नाम रोशन किया है। वापस आने पर बुधवार को उन्हें सम्मानित किया गया। पंजाब पुलिस द्वारा जालंधर में ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2022 का आयोजन 10 से 15 दिसंबर तक कराया गया। इसमें महिला थाने पर तैनात एसआई ओम कुमारी ने टेबल टेनिस की विभिन्न इवेंट में प्रतिभाग किया।
वहां उन्होंने विमेन टीम में प्रथम, मिक्सड डबल्स में द्वितीय, विमेन सिंगल में द्वितीय व विमेन डबल्स में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपदीय पुलिस का नाम रोशन करने के लिए उत्साहवर्धन किया।