फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद्यान की कमी, विद्यालयों में नहीं बन रहा एमडीएम

Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। मारहरा ब्लॉक के कुछ परिषदीय विद्यालयों में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं है। इसके चलते वहां बच्चों के लिए मिडडेमील नहीं बन पा रहा है। छात्र-छात्राओं को पानी पीकर काम चलाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मारहरा ब्लॉक की खंड शिक्षाधिकारी आरती सिंह को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी। ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान व मंत्री हाकिम ने बताया कि ब्लॉक के कुछ विद्यालयों पर एमडीएम बनवाने में शिक्षकों को दिक्कत आ रही है। बीआरसी से जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक के खाद्यान्न की सूची भी एसएमआई के पास उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

जिससे खाद्यान्न के अभाव में विद्यालयों में एमडीएम का वितरण नहीं हो पा रहा है। पदाधिकारियों ने इस समस्या का निस्तारण जल्द कराने की मांग की। जिला संगठन मंत्री कैलाश कुमार शाह, जिला प्रचार मंत्री प्रमोद कुमार कुलश्रेष्ठ, तहसील अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष हरवेंद्र सिंह कठेरिया, संयुक्त मंत्री क्षेत्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें