फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में चल रही दुकानों पर भी लगेगा कर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देहात क्षेत्र के बाजारों में चल रही दुकानों से भी सालाना टैक्स (कर) वसूला जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से कर वसूलने को लेकर आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति निस्तारण के बाद कर निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से कर लेने की तैयारी की जा रही है। दुकानदारों को नोटिस भेजकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है। जिला पंचायत ने दुकानों पर हर साल 6 हजार रुपये कर प्रस्तावित किया है। वहीं अगर बड़ा व्यवसाय किया जा रहा है तो उसके हिसाब से भी कर की दरों में बदलाव किया जाएगा।
जिले में करीब 50 दुकानदारों को कर आपत्ति के लिए नोटिस अभी तक भेजे जा चुके हैं। दुकानदारों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो प्रस्तावित कर निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार अब ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों से भी प्रतिवर्ष कर वसूल किया जाएगा। व्यवसाय के हिसाब से प्रस्तावित कर को लेकर व्यापारियों से आपत्ति मांगी गई हैं। आपत्ति आने पर उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

- राहुल सिंह, एएमए, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें